Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

फर्जी प्रेस कार्ड बांटकर मतदाताओं को प्रभावित कर रही तृणमूल : शुभेंदु

योजना के नाम पर महिलाओं को आर्थिक सहायता का वादा करते हुए मतदान से ठीक पहले विभिन्न क्षेत्रों में प्रपत्र वितरित कर रही है

17 Apr 2026

फर्जी प्रेस कार्ड बांटकर मतदाताओं को प्रभावित कर रही तृणमूल : शुभेंदु

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और निवर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को फर्जी पत्रकार पहचान पत्र जारी कर मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है।
शुभेंदु अधिकारी ने एक्स पर जारी संदेश में दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस ने राजनीतिक परामर्श संस्था इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आईपैक) की मदद से अपने कार्यकर्ताओं को फर्जी मीडिया पहचान पत्र उपलब्ध कराए हैं। उनके अनुसार, इन लोगों को पत्रकार बनाकर मतदान केंद्रों और प्रशासनिक परिसरों में प्रवेश दिलाने की योजना बनाई गई है, ताकि मतदाताओं को प्रभावित किया जा सके और चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप किया जा सके।
उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोगों को सुनियोजित ढंग से पत्रकारों के रूप में तैनात किया जा रहा है, जिससे वे पत्रकारों को मिलने वाली सुविधा और छूट का लाभ उठाकर गैरकानूनी गतिविधियां कर सकें।
भारतीय जनता पार्टी नेता ने निर्वाचन आयोग से मांग की कि राज्य में हाल में जारी सभी मीडिया पहचान पत्रों की जांच कराई जाए और केवल मान्यता प्राप्त संस्थानों के अधिकृत पत्रकारों को ही मतदान केंद्रों के आसपास जाने की अनुमति दी जाए।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया था। तृणमूल का कहना था कि भारतीय जनता पार्टी “मातृशक्ति भरोसा कार्ड” योजना के नाम पर महिलाओं को आर्थिक सहायता का वादा करते हुए मतदान से ठीक पहले विभिन्न क्षेत्रों में प्रपत्र वितरित कर रही है। पार्टी ने इसे मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास बताते हुए निर्वाचन आयोग से कार्रवाई की मांग की थी।
समाचार लिखे जाने तक तृणमूल कांग्रेस की ओर से शुभेंदु अधिकारी के आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फर्जी प्रेस कार्ड बांटकर मतदाताओं को प्रभावित कर रही तृणमूल
योजना के नाम पर महिलाओं को आर्थिक सहायता का वादा करते हुए मतदान से ठीक पहले विभिन्न क्षेत्रों में प्रपत्र वितरित कर रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News